गरियाबंद।मुर्गा का शौक तेंदुए को काफी महंगा पड़ा, मुर्गा को पेकर भाग रहा तेंदुआ 40 फिट गहरे कुएँ में गिर गया,जिसे वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर तेंदुए को घंटों मशक्कत कर कुएं से बाहर निकाल पाए।
जिले के छुरा नगर से 3 किलोमीटर दूर ग्राम पंडरीपानी मे सुबह मुर्गा का शिकार के पश्चात तेंदुआ 40 फिट गहरे कुएँ में गिर गया,जिसकी जानकारी लगते ही वन विभाग में हड़कंप मच गया है। घटना सुबह की बताई जा रही है।घटना की जानकारी वन विभाग को दी गई। जानकारी मिलते ही वन विभाग के कर्मचारी घटना स्थल पर पहुंच कर तेन्दुए को कुएँ से बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है,इधर तेन्दुए के कुएँ मे गिरने की खबर गांव मे फ़ैलते ही घटना स्थल पर लोगो की भीड़ लग गई।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घटना सुबह की बताई जा रही है तेंदुआ गांव मे शिकार के लिये पहुंचा था।तेन्दुए ने गांव मे मुर्गी का शिकार कर वापस जा रहा था और कुएं में गिर गया।वन विभाग की टीम घटना स्थल पहुंच कर वहा से ग्रामीणों को हटाकर गहरे कुएँ मे गिरे तेंदुए को कुएँ से बाहर निकालने सीढ़ी और चारपाई के सारे घंटों मशक्कत के बाद तेंदुए को बाहर निकाल पाए।

