मौसम ने बदला मिजाज गरियाबंद जिले में बारिश के साथ चला तेज आंधी तूफान

गरियाबंद।गुरुवार के दोपहर में गरियाबंद नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र में मौसम का मिजाज बदला और तेज आंधी तूफान, गर्जना के साथ एक घण्टा बारिश हुई।बेमौसम इस बरसात के चलते तेज आंधी तूफान के कारण नगर में लगे बेनर पोस्टर तो उखड़कर टूट गया।इस बारिश का असर नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र के कई जगहों में दिख।वही इस अचानक आए बारिश के कारण कारण खेतो में लगे फसल तो बर्बाद होगा ही साथ ही खेत और बॉडी में लगे सब्जी भाजी भी खराब हो और कीड़े भी पड़ने लगेगा जो किसानों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है साथ ही कच्चा धंधा करने वाले इट ब्यवसाई भी परेशान दिख रहे है।मार्च और मई माह की शुरुआत होते ही गर्मी की तपिश से आम लोग प्रभावित हो रहे थे,वही पिछले सप्ताह भर से बदली और तेज धूम के कारण लोग उमस से ब्याकुल हो रहे थे।इस वर्ष लोगों के घरों में कूलर एसी तथा पंखे अन्य वर्ष की अपेक्षा पहले ही चालू हो गया था।लेकिन इस बीच  बारिश ने आम लोगों के जीवन को राहत पहुंचाई है।वही वनांचल क्षेत्र में वनपोज तेंदूपत्ता संग्रहण करने वालों के माथे पर चिंता की लकीरें उभर आयी है उन्होंने बताया की बदलते मौसम के कारण महुए सरई का फूल झड़ जाएगा साथ ही हरा सोना कहलाए जाने वाला तेंदूपत्ते की फसल भी प्रभावित होगी बारिश और बदलते मौसम की वजह से उत्पादन में कमी आएगी वही किट प्रकोप होने की संभावना है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *