गोबरा नवापारा, भारी गर्मी के बीच अचानक मौसम में बदलाव ने किसानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। ओलावृष्टि और तेज बारिश ने रबी फसलों, विशेष रूप से धान की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है।
पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी का सामना कर रहे क्षेत्रों में अचानक मौसम ने करवट ली। तेज हवाओं के साथ हुई ओलावृष्टि और भारी बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। रबी सीजन की प्रमुख फसल धान को इस आपदा ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया है। कई इलाकों में खेतों में खड़ी फसलें बर्बाद हो गईं, जिससे किसान निराश और चिंतित हैं।
किसानों ने बताया कि हमने दिन-रात मेहनत की, लेकिन इस बारिश और ओलों ने सब कुछ तबाह कर दिया। अब नुकसान की भरपाई कैसे होगी, यह समझ नहीं आ रहा l
रबी फसलों को ओलावृष्टि और बारिश से भारी नुकसान

