जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने रायपुर के कारोबारी को गोली मारी:इलाज के दौरान मौत

रायपुर। रायपुर के कारोबारी दिनेश मिरानिया को पहलगाम में आतंकियों ने गोली मारी है, जिससे उनकी मौत हो गई। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में रायपुर के कारोबारी दिनेश मिरानिया की भी गोली लगने से मौत हो गई। उन्होंने स्थानीय अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह ने इसकी पुष्टि की है। कारोबारी दिनेश मिरानिया अपनी पत्नी और 2 बच्चों के साथ मिनी स्विट्जरलैंड गर्मी की छुट्टियां मनाने गए थे। उनके रायपुर स्थित निवास में कोई नहीं है। परिजन जम्मू कश्मीर के लिए रवाना हो गए हैं। कारोबारी दिनेश मिरानिया के घर के बाहर रिश्तेदार जुट रहे हैं। पुलिस भी तैनात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *