यात्रियों से भरी बस पलटी, 10 घायल

जशपुर,3 जुलाई। जिले में शुक्रवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यात्रियों से भरी एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के वक्त बस में करीब 40 यात्री सवार थे। दुर्घटना में 10 से अधिक यात्री घायल हो गए, जिनमें कुछ को गंभीर चोटें आई हैं। मिली जानकारी के अनुसार, जय बाला जी नाम की बस झारखंड के रामगढ़ से कोरबा की ओर जा रही थी। सुबह करीब 4 बजे कुनकुरी थाना क्षेत्र के टांगरपानी गांव के पास चालक का बस से नियंत्रण हट गया, जिसके बाद बस पलट गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *