तिल्दा नेवरा ग्रामीण एवं शहरी दोनों जनकल्याणकारी योजना सुशासन तिहार 2025 के प्रति शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। जिला कलेक्टर रायपुर डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के मार्गदर्शन में सुशासन तिहार का प्रथम चरण 8 से 11 अप्रैल नगर एवं पंचायत स्तर पर आयोजित किए गए जिसमे काफी आवेदन प्राप्त हुए वहीं दूसरे चरण में प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही की प्रक्रिया चल रही है।
सुसाशन तिहार में तिल्दा अंतर्गत ग्राम पंचायत निनवा में अवैध अतिक्रमण का आवेदन ग्रामीणों ने दिया था जिसे त्वरित कार्रवाई कर कब्जा मुक्त कर संकरी होती गलियों से ग्रामीणों को तत्काल राहत दिलाया गया.यह कार्यवाही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार कलेक्टर गौरव सिंह के मार्गदर्शन में एसडीएम आशुतोष देवांगन और तहसीलदार ज्योति मसियारे ने किया .रामीणों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार का आभार जताया
सुशासन तिहार का असर दिखने लगा

