आठ चोरी की वारदातों का खुलासा, दो गिरफ्तार

भिलाई। शहर में हुए आठ चोरी के वारदात को अंजाम देने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है खुलासा करते हुए एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि मोहन नगर, पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में हुए चोरी के वारदात को अंजाम देने वाले हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, जामुल निवासी अनुराग मिश्रा, कैलाश नगर तुषार मिश्रा को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस रात के पेट्रोलिंग, संवेदनशील क्षेत्रों में सघन नाकेबंदी, सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का गहन जांच कर मुखबिर तंत्र को सक्रिय करने के बाद दोनों आरोपी को पकड़ा गया। पेट्रोलिंग एवं नाकेबंदी कर एक सफेद रंग की इंडिगो कार संदिग्ध अवस्था में दिखाई दी। पुलिस वाहन को रोकने का संकेत देने पर चालक वाहन लेकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया। उसमें सवार युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। वाहन की तलाशी लेने पर 2 एलईडी टीवी, 1 डीवीआर, सब्बल, पेचकस, स्क्रूड्राइवर बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी पुलिस को गुमराह करते रहे थे लेकिन तकनीकी साक्ष्यों, लगातार पूछताछ के दौरान स्वीकार किया कि मोहन नगर, पद्मनाभपुर क्षेत्र में हुई चोरी को अंजाम दिया। मुख्य आरोपी अनुराग मिश्रा पूर्व में मेडिकल एमआर के रूप में कार्य करता था। विभिन्न कॉलोनियों, आवासीय क्षेत्रों में नियमित आवागमन, तकनीकी कार्यों की जानकारी होने के कारण उसे मकानों की सुरक्षा व्यवस्था की खासी थी। आरोपी पहले सूने मकानों की रेकी करता उसके बाद मकान में कोई मौजूद नहीं है तब मकान में सब्बल ब्याज से परेशान होकर चोरी करना सीखा अनुराग मिश्रा ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2011 से एम.आर. के रूप में कार्य करता था। उसे प्रतिमाह 60, से 70 हजार आय था। आरोपी के बयान के बाद में ऑनलाइन लोन एप्लीकेशनों से ऋण लिया। बढ़ते ब्याज, वित्तीय दायत्विों के कारण वह आर्थिक संकट में आ गया। जिसके बाद उसने चोरी की घटनाओं को अंजाम देना शुरु किया। ज्ञात हुआ कि चोरी के अधिकांश सोने के आभूषणों को आरोपियों द्वारा विभिन्न फाइनेंस कंपनियों में गिरवी रखना स्वीकार किया। इसके एवज में राशि ली गई। आरोपियों ने साकेत कॉलोनी, मधुबन नगर, बोरसी, विराट नगर, बोरसी, मधुबन नगर, बोरसी, सुंदर नगर, बोरसी, मधुबन नगर, बोरसी, मधुबन नगर, बोरसी (चोरी का प्रयास, जगदीश विहार, धनोरा में 1 में घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपियों से विभिन्न सोना चांदी के जेवरात लगभग 168 ग्राम 25 लाख रुपए का, चांदी का जेवरात 150 ग्राम 25 हजार, 2 एलईडी टीवी, 1 डीवीआर, सब्बल, पेचकस, स्क्रूड्राइवर, कार 2 लाख, फोर्ड वाहन 5 लाख, स्कूटी 50 हजार रुपए का बरामद किया गया पेचकस, अन्य उपकरणों की सहायता से चोरी करने पहुंचते थे। विवेचना में पता चला कि मुथूट फाइनेंस (पावर हाउस), आईआईएफएल फाइनेंस (पावर हाउस), बजाज गोल्ड फाइनेंस (पावर हाउस), मुथूट फाइनेंस (कुम्हारी) में गिरवी रखे गए आभूषण पुलिस ने जब्त किया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *