शिवरतन शर्मा के अनुशंसा एवं सतत् प्रयास से भाटापारा विधानसभा को मिली 47 करोड़ 90 लाख की बड़ी सौगात

शिवरतन शर्मा के अनुशंसा एवं सतत् प्रयास से भाटापारा विधानसभा को मिली 47 करोड़ 90 लाख की बड़ी सौगात

विधानसभा क्षेत्र के लिए विकास का एक और बड़ा अध्याय जुड़ गया है। वरिष्ठ भाजपा नेता छत्तीसगढ़ शिवरतन शर्मा के अनुशंसा एवं सतत् प्रयास से लोक निर्माण विभाग, छत्तीसगढ़ शासन ने भाटापारा विधानसभा क्षेत्र की दो महत्वपूर्ण सड़कों के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य के लिए कुल 47 करोड़ 89 लाख 85 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी है।
दोनों सड़कों के स्वीकृति आदेश लोक निर्माण विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से दिनांक 25-11-2026 को जारी हुए हैं।
इसमें प्रथम सड़क हैं -करहीबाजार से रामपुर मार्ग
करहीबाजार पुलिस चौकी से रामपुर (शिवनाथ नदी पुल तक) मार्ग, लंबाई 4.50 किमी. के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण निर्माण कार्य के लिए 1150.03 लाख रुपये (11 करोड़ 50 लाख 3 हजार रुपये) की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
यह मार्ग करहीबाजार, रामपुर सहित आसपास के दर्जनों गांवों को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है। शिवनाथ नदी पुल तक जाने वाले इस मार्ग के खराब होने से किसानों, व्यापारियों, स्कूली बच्चों और आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब इस मार्ग के चौड़ीकरण से आवागमन सुगम होगा..
दूसरा सड़क हैं भाटापारा – मोपका-धनेली मार्ग
इसी प्रकार भाटापारा-मोपका- धनेली मार्ग, लंबाई 19.20 किमी. के मजबूतीकरण निर्माण कार्य के लिए 3639.82 लाख रुपये (36 करोड़ 39 लाख 82 हजार रुपये) की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
यह भाटापारा क्षेत्र की सबसे महत्वपूर्ण और व्यस्त सड़कों में से एक है। भाटापारा से मोपका होते हुए धनेली तक जाने वाली इस 19.20 किमी लंबी सड़क से प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते हैं। लंबे समय से इस सड़क के मजबूतीकरण की मांग क्षेत्रवासियों द्वारा की जा रही थी। अब इसके निर्माण से भाटापारा नगर सहित मोपका, धनेली और आसपास के गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

इसके साथ ही शिवरतन शर्मा ने एक और विषय में बताया की:- सिद्ध बाबा ओवर ब्रिज एवं सेमरियाघाट पुल निर्माण कार्य का टेंडर भी लग चुका है। अब इन दोनों बड़े पुलों का निर्माण कार्य भी शीघ्र शुरू होगा।
भाटापारा नगर की सबसे बड़ी और बरसों पुरानी मांग सिद्ध बाबा ओवर ब्रिज के निर्माण कार्य का टेंडर लग चुका है।
रेलवे क्रॉसिंग पर घंटों जाम लगने से नगरवासियों, व्यापारियों, किसानो, विद्यार्थियों को भारी परेशानी होती थी। अब ओवर ब्रिज बनने से जाम से स्थाई मुक्ति मिलेगी और नगर का व्यापार और विकास और तेजी से बढ़ेगा।
इसी प्रकार सेमरियाघाट पुल निर्माण कार्य का टेंडर भी लग चुका है। यह पुल बनने से सुगम संपर्क हो जाएगा।
बरसात के दिनों में नदी में पानी बढ़ने से लोगों का आवागमन बंद हो जाता था, किसानों को अपनी फसल मंडी तक लाने में भारी दिक्कत होती थी। अब इस पुल के निर्माण से यह समस्या हमेशा के लिए समाप्त हो जाएगी।

शिवरतन शर्मा ने जताया आभार
इन सभी विकास कार्यों की स्वीकृति पर वरिष्ठ भाजपा नेता शिवरतन शर्मा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, लोक निर्माण मंत्री अरुण साव, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी एवं छत्तीसगढ़ सरकार का आभार व्यक्त किया है।
शिवरतन शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है। भाटापारा विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं। इन सड़कों और पुलों के निर्माण से क्षेत्र का चहुंमुखी विकास होगा, व्यापार बढ़ेगा, किसानों को अपनी उपज मंडी तक लाने में सुविधा होगी और रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।
शिवरतन शर्मा ने आगे कहा कि – भाटापारा विधानसभा की हर सड़क, हर गांव, हर किसान की समस्या मेरी अपनी समस्या है। सिद्ध बाबा ओवर ब्रिज और सेमरियाघाट पुल बरसों की मांग थी, अब टेंडर लग चुका है, काम जल्द शुरू होगा। मैं क्षेत्र के विकास के लिए आगे भी इसी तरह सतत् प्रयास करता रहूंगा।

क्षेत्र में खुशी की लहर, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
स्वीकृति और टेंडर की खबर मिलते ही भाटापारा, करहीबाजार, रामपुर, मोपका, धनेली, सेमरिया सहित पूरे विधानसभा क्षेत्र में खुशी की लहर है। भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, सरपंचों और आम नागरिकों ने शिवरतन शर्मा एवं प्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।
लोगों का कहना है कि शिवरतन शर्मा के प्रयासों से ही भाटापारा विधानसभा को लगातार बड़ी-बड़ी विकास योजनाओं की सौगात मिल रही है। सड़क, पुल, विद्यालय, महाविद्यालय, ओवर ब्रिज सहित अन्य कार्य सभी शिवरतन शर्मा के सतत प्रयासों का परिणाम हैं..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *