भाटापारा,। जिले की भाटापारा शहर पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलाने वाले एक सटोरिये को गिरफ्तार किया है तथा उसके पास से एक मोबाईल फोन तथा नगद रकम जब्त किया है।
बता दें कि ऑपरेशन विश्वास के तहत थाना भाटापारा शहर पुलिस द्वारा जुआ, सट्टा जैसे अंवैधानिक कार्यों में लिप्त आरोपियों की धरपकड़ कार्यवाही जारी है। इसी क्रम में दिनांक रविवार को बस स्टैंड भाटापारा में घेराबंदी कर मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी द्वारा दिल्ली एवं चेन्नई के मध्य क्रिकेट मैच में मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन लोगिन आईडी लेकर पैसे का दांव लगाकर क्रिकेट सट्टा खिलाया जा रहा था। आरोपी से 01 नग मोबाइल एवं नगदी रकम 1800 जप्त किया गया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसके द्वारा आईपीएल क्रिकेट मैंचो पर विभिन्न लोगों से मोबाइल व्हाट्सएप के माध्यम से सट्टा खिलाना एवं उक्त सट्टा पट्टी को ऑनलाइन खाईवाली के लिए आरोपी विक्की देवांगन के पास उसके मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप के माध्यम से भेजना बताया गया। जिसक बाद पुलिस ने प्रकरण में आरोपी विक्की देवांगन को हिरासत में लिया गया, जिसके द्वारा आईपीएल क्रिकेट मैंचो में मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा पट्टी को खुद लेना एवं खाईवाली करना स्वीकार किया। जिसपर आरोपी के विरूद्ध थाना भाटापारा शहर में 07 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिशेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया है।
000
ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलाने वाला सटोरिया गिरफ्तार

