कार से 28.80 लाख रुपये का गांजा बरामद,चार गिरफ्तार

महासमुंद)। महासमुंद जिले में पिथौरा पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान ओडिशा से महाराष्ट्र जा रही एक स्विफ्ट और स्कार्पियो से लगभग 28.80 लाख रुपये कीमत का 152 किलो गांजा बरामद किया है। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार पिथौरा पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग कार में भारी मात्रा मे गांजा लेकर महाराष्ट की ओर जा रहे है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की तथा स्कार्पियो (सीजी 04 एमएफ 4564) और स्विफ्ट कार (एमएफ 01 डीबी 1463) को रोका गया। दोनों वाहनों में दो-दो लोग सवार थे। जिसके बाद कार की तलाशी ली गई तो कार की पिछली सीट और डिग्गी से 76 पैकेट गांजा मिला। प्रत्येक पैकेट में 2 किलो गांजा था। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया तथा कार सवार चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गांजे के अलावा 50 हजार रुपये नकद, 4 मोबाइल फ ोन और दोनों वाहन भी जब्त कर लिए हैं। पकड़े गए आरोपियों ने पुछताछ में अपना नाम गणेश बालू पवार (38), लक्ष्मण भीमराव चौहान (34), गणेशराजा राम सालुखे (33) और राहुल रोहिदास (27) बताया। सभी आरोपी महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों के रहने वाले हैं। मामले में आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक एक्ट की धारा 20(क्च) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *