6 दिन तक 23 लोगों ने छात्रा से किया गैंगरेप ,10 गिरफ्तार

वाराणसी.यूपी के वाराणसी में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां स्पोर्ट्स कॉलेज में एडमिशन की तैयारी कर रही पांडेयपुर की छात्रा से शहर के व्यस्ततम इलाकों में छह दिनों तक हैवानियत होती रही। गैंगरेप के इस मामले में लालपुर-पांडेयपुर थाने में रविवार देर रात छात्रा की मां की तहरीर पर 23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इसमें 12 नामजद और 11 अज्ञात हैं। मामले में राज विश्वकर्मा, समीर, आयुष, सोहेल, दानिश, अनमोल, साजिद, जाहिर, इमरान, जैब, अमन और राज खान को आरोपी बनाया गया है। सभी हुकुलगंज और आसपास के निवासी हैं।
वहीं, मामले के खुलासे के लिए डीसीपी (वरुणा जोन) चंद्रकांत मीणा के निर्देश पर गठित तीन टीमों ने छापेमारी कर 10 को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें छह रविवार रात हिरासत में लिये गए थे। पांडेयपुर चौकी इंचार्ज श्रीराम उपाध्याय ने बताया कि अन्य की तलाश में छापेमारी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *