नयी दिल्ली । संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने बहुप्रतीक्षित सिविल सेवा परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस वर्ष परीक्षा में शक्ति दुबे ने पहला स्थान प्राप्त कर टॉप किया है। कुल 1132 पदों के लिए जारी की गई इस परीक्षा में लाखों अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। टॉप 10 में इस बार कई महिला उम्मीदवारों ने भी जगह बनाकर प्रेरणादायक मिसाल पेश की है।
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 22 अप्रैल 2025 को सिविल सेवा परीक्षा 2024 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। अभ्यर्थी अपना परिणाम UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। आयोग ने यह परीक्षा भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS), भारतीय विदेश सेवा (IFS) समेत अन्य प्रतिष्ठित सेवाओं में नियुक्तियों के लिए आयोजित की थी।
इस वर्ष परीक्षा में शक्ति दुबे (रोल नंबर 10240782) ने देशभर में पहला स्थान हासिल किया है। दूसरे स्थान पर हर्षिता गोयल, तीसरे पर डोंगरे अर्चित पराग और चौथे स्थान पर शाह मार्गी चिराग रहे। टॉप 10 में अन्य प्रतिभाशाली उम्मीदवारों के नाम हैं:
5. आकाश गर्ग
6. कोमल पुनिया
7. आयुषी बंसल
8. राज कृष्ण झा
9. आदित्य विक्रम अग्रवाल
10. मयंक त्रिपाठी

