मुंबई। आज ट्रम्प के टैरिफ के ऐलान का असर ऑटो स्टॉक्स पर देखने को मिल रहा है। निफ्टी ऑटो इंडेक्स में दो फीसद से अधिक की गिरावट है। इसमें शामिल सभी 15 स्टॉक्स लाल निशान पर हैं। ट्रम्प द्वारा अमेरिका में आयात किए गए सभी वाहनों और विदेश में बने ऑटो पार्ट्स पर 25 प्रतिशत टैरिफ के ऐलान से झटका लगा है।
मदर्सन में 6.85 पर्सेंट की गिरावट है। टाटा मोटर्स 5.33 पर्सेंट टूटकर 670 रुपये पर आ गया है। अशोक लेलैंड में 3.62 पर्सेंट का नुकसान है। भारत फोर्ज भी 3.24 पर्सेंट नीचे 1144.55 रुपये पर आ गया है। बाल कृष्ण भी 2.37 पर्सेंट नीचे ट्रेड कर रहा है।
आयशर मोटर्स, बजाज ऑटो, BOSCH, हीरो मोटोकॉर्प, टीवीएस मोटर्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा एक्साइड, अपोलो टायर्स में एक फीसद से अधिक की गिरावट है। मारुति, एफआरएफ और टीवीएस भी लाल निशान पर हैं।
बता दें शेयर मार्केट की शुरुआत आज कमजोर रही है। सेंसेक्स आज सेंसेक्स 201 अंकों के नुकसान के साथ 77087 पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 52 अंक नीचे 23433 पर खुला। हालांकि, बहुत जल्द मार्केट रिकवरी मोड में आ गया। सुबह साढ़े नौ बजे के करीब सेंसेक्स 256 अंक ऊपर 77544 पर पहुंच गया।
अन्य सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, एफएमसीजी, निफ्टी आईटी, मीडिया, मेटल, पीएसयू बैंक, प्राइवेट बैंक, कंज्यूमर ड्यूराबेल्स, ऑयल एंड गैस जैसे इंडेक्स हरे निशान पर हैं। सबसे अधिक गिरावट ऑटो इंडेक्स में ही है। जबकि, फार्मा, हेल्थकेयर, मिड एंड स्मॉल आइटी-टेलीकॉम में मामूली गिरावट है।

