इशिका बाला व नमन कुमार 10वीं
में तथा अखिल 12 वीं में टॉपर
रायपुर,7 मई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हायर सेकेण्डरी परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। इस साल 12वीं का रिजल्ट 81.87 प्रतिशत रहा, जबकि पिछले साल 12वीं का रिजल्ट 87.04′ रहा था. सीएम ने सभी छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी है। बता दें कि इस साल कक्षा 12वीं में 2 लाख 40 हजार 356 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी. कक्षा दसवीं का परीक्षा परिणाम 70.53′ रहा। कक्षा 12 वीं में 84.87 बालिकाएं तथा 78.07 बालक उत्तीर्ण रहे। कक्षा 10वीं में कांकेर की इशिका बाला तथा जशपुर के नमन कुमार ने 99.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में पहले स्थान पर रहे। रिया केंवट बालोद, हेमलता पटेल रायगढ़,टिपेश कुमार जशपुर ने भी प्रावीण्य सूची में स्थान बनाया है। कक्षा 12 वीं में कांकेर के अखिल सेन 98.20 अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में पहले स्थान पर रहे हैं।
इस वर्ष छत्तीसगढ़ बोर्ड से कुल 568878 स्टूडेंट्स ने बोर्ड परीक्षाओं में भाग लिया था। छत्तीसगढ़ बोर्ड ने कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं 1 मार्च से 28 मार्च के बीच आयोजित की थीं और कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाएं 3 मार्च से 24 मार्च के बीच हुई थीं।

