भारत ने आतंक के खिलाफ और पहलगाम हमले का बदला लेते हुए अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान में कई ठिकानों पर हमला किया है. यह हमला पाकिस्तान अधिकृत जम्मू और कश्मीर के साथ-साथ पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मुरीदके और बहावलपुर जैसे आतंकी गढ़ों को भी निशाना बनाकर किया गया. इस हमले में लश्कर-ए-तैयबा के कई आतंकी मारे गए. पाकिस्तान मीडिया के हवाले से एक वीडियो सामने आया है. जिसमें लश्कर-ए-तैयबा का टॉप कमांडर हाफिज अब्दुल रऊफ आतंकियों के जनाजे में शामिल हुआ है. इस दौरान सेना और पुलिस के अधिकारी भी साथ खड़े नजर आए.
लश्कर-ए-तैयबा का टॉप कमांडर हाफिज अब्दुल रऊफ भारत के ऑपरेशन सिंदूर के तहत मारे गए आतंकियों के जनाजे में शामिल हुआ. उसने जनाजे में नमाज पढ़ी. इस दौरान सेना और पुलिस के उच्च अधिकारी शामिल हुए. इस जनाजे में आईजी पंजाब पुलिस तक शामिल थे.
लश्कर कमांडर के साथ सेना के अधिकारी भी जनाजे में शामिल

