हनीमून से सीधे धरने पर!

लखनऊ। यूपी के मुजफ्फरनगर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवती की शादी फरवरी में हुई थी। शादी के बाद दोनों हनीमून मनाने श्रीलंका गए। वहां पति-पत्नी के बीच दहेज को लेकर झगड़ा हो गया। बात इतनी बढ़ी की दोनों हनीमून बीच में ही छोड़कर वापस लौट आए और दूल्हे ने दुल्हन को मायके छोड़ दिया। दूसरी ओर दुल्हन भी परिजनों के साथ ससुराल के बाहर धरने पर बैठ गई। ये मामला क्षेत्र में फिलहाल सुर्खियों में बना हुआ है।

ये मामला नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के एटूएड पोर्स कॉलोनी का है। जहां एक युवक की शादी 12 फरवरी को शालिनी के साथ हुई थी। दुल्हन का आरोप है कि शादी के बाद दोनों हनीमून के लिए पहले बाली और फिर श्रीलंका जाने वाले थे। लेकिन बाली में ही पति शादी कमें खर्चे का हवाला देते हुए दहेज में 50 लाख की डिमांड करने लगा। इसे लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद बाली से ही वापस लौट आए और परंपरा के हवाला देते हुए मायके भेज दिया।

फिर जब ससुराल जाने की बारी आई तो ससुरालीजनों ने बात करने से हिचकिचाने लगे। आखिर में दुल्हन ने परिजनों के साथ ससुराल पहुंची तो उन्होंने घंटों तक दरवाजा नहीं खोला। इस पर दुल्हन ससुराल के गेट पर ही धरने पर बैठ गई। साथ ही आत्मदाद करने की बात कही। उधर, दुल्हन के चाचा का कहना है कि जब तक ससुराल में इंट्री नहीं होगी तब तक वह लोग धरने पर बैठे रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *