सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं मालवाहक में सवारी नहीं बैठाने हेतु मालिक/चालकों से भरवाया गया सहमति पत्र

बलौदाबाजार। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं समुचित यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में जिला बलौदाबाजार-भाटापारा यातायात पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। मालवाहक वाहनों का उपयोग पब्लिक के परिवहन के लिए किया जाता है, जिससे होने वाले नुकसान के तारतम्य में जिला पुलिस बल द्वारा प्रत्येक गांव, कस्बे में जितने भी मालवाहक वाहन है, उनकी सूची बनाई जा रही है तथा उनके मालिक एवं वाहन चालकों की बैठक ली जा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 16.05.2025 को पुलिस कार्यालय सभा कक्ष बलौदाबाजार में माल वाहक वाहनों के मालिकों/वाहन चालकों की बैठक ली गई। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह द्वारा कहां गया कि मालवाहक वाहनों का उपयोग करने पर दुर्घटना होने की संभावना काफी हद तक बढ़ जाती है, इसलिए स्वयं अपने एवं अन्य लोगों की जान-माल की सुरक्षा हेतु मालवाहक वाहनों में सवारी कभी ना बैठाएं।

इस दौरान श्री हेमसागर सिदार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा मालवाहक वाहनों में सवारी बैठाने, शराब पीकर वाहन चलाने, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने आदि यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर होने वाली पुलिस कार्यवाही के संबंध में बताया गया। बैठक के दौरान उपस्थित मालिकों/चालकों को माल वाहक वाहनो का उपयोग कभी भी सवारी बैठाने के लिए नहीं करने हेतु निर्देशित किया गया। आगामी दिनों में वैवाहिक कार्यक्रमों का काफी संख्या में आयोजन होना है, जिसमें लोग माल वाहक वाहनों का उपयोग पब्लिक परिवहन के रूप में करते हैं, जिससे सड़क दुर्घटना की स्थिति उत्पन्न होती है। उक्त बातों को प्रमुखता से लाते हुए उपस्थित समस्त मालिकों एवं चालकों को अपने-अपने माल वाहक वाहनों में सवारी नहीं बैठाने हेतु हिदायत दिया गया। इसके साथ ही उपस्थित वाहन चालकों एवं मालिकों से अपने-अपने मालवाहक वाहनों का उपयोग कभी भी सवारी ढोने के लिए नहीं करने हेतु सहमति पत्र भी भरवाया गया है। उक्त के संबंध में आने वाले समय में भी जिले के सभी थाना एवं चौकी में मालवाहक वाहनों के मालिक एवं चालकों का बैठक कार्यक्रम जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *