शासकीय विभागों में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार

● आरोपी द्वारा महिला बाल विकास विभाग एवं श्रम विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर लोगों से की गई ठगी
● आरोपी द्वारा नौकरी लगाने के नाम पर 03 लोगों से कुल 21 लाख रुपए की, की गई ठगी
बलौदाबाजार। दिनांक 02.04.2025 को प्रार्थी चंद्रमा साहू निवासी ग्राम कोटियाडीह द्वारा थाना गिधौरी में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि ग्राम फरहदा (खरोरा) निवासी आरोपी उमाकांत दीवान द्वारा प्रार्थी की पत्नी को महिला बाल विकास विभाग में (सरकारी नौकरी) पर्यवेक्षक के पद पर लगाने के लिए ₹5,00,000 लिया है। सांथ ही एक अन्य व्यक्ति व्यक्ति से पर्यवेक्षक की ही नौकरी लगाने के नाम पर ₹5,00,000 तथा श्रम विभाग में श्रम निरीक्षक की नौकरी लगाने के नाम पर एक व्यक्ति से 11 लाख रुपए नगदी एवं चेक लेकर धोखाधड़ी किया है।

की रिपोर्ट पर थाना गिधौरी में अपराध क्रमांक 79/2025 धारा 420 भादवि का प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में थाना गिधौरी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी उमाकांत दीवान को हिरासत में लिया गया, जिससे पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा विभिन्न शासकीय विभागों में नौकरी लगाने के नाम पर लोगों से ठगी करना स्वीकार किया गया है। की प्रकरण में आरोपी को आज दिनांक 10.04.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।
आरोपी- उमाकांत दीवान उम्र 43 वर्ष निवासी ग्राम फरहदा थाना खरोरा जिला रायपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *