युक्तियुक्तकरण व अन्य मांगों को लेकर शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

बीजापुर – सुशासन तिहार 2025 अंतर्गत एक दिवसीय बीजापुर यात्रा प्रवास पर पहुंचे माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,प्रभारी मंत्री माननीय केदार कश्यप वा पूर्व मंत्री महेश गागड़ा जी का शिक्षक संघर्ष मोर्चा जिला बीजापुर द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया एवं युक्तियुक्तकरण व अन्य मांगों को लेकर शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन।
ज्ञापन के माध्यम से शिक्षकों ने बताया कि
1 – 2008 के सेटअप को यथावत रखते हुए वर्तमान में हो रही युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया अंतर्गत प्राथमिक शालाओ में एक प्रधान अध्यापक एवं 2 सहायक शिक्षक एवं माध्यमिक शालाओ में एक प्रधान अध्यापक व 4 विषय अनुसार शिक्षकों का प्रावधान किया जाए,जिससे शिक्षा गुणवत्ता प्रभावित ना हो
2.बस्तर संभाग अंतर्गत प्रधान पाठक(माध्यमिक शाला),शिक्षक व विभिन्न जिलों के प्रधान पाठक (प्राथमिक शाला)की पदोन्नति विगत 2 वर्षों से रुकी हुई है,युक्तियुक्तकरण से पूर्व समस्त रिक्त पदों पर पदोन्नति की कार्यवाही की जाए, पदोन्नति उपरांत ही युक्तियुक्तकरण किया जाए,
3.केंद्र सरकार अनुसार महंगाई भत्ता से वर्तमान में हम 2 प्रतिशत पीछे है जिसे देय तिथि से आदेश कर प्रदाय किया जाए
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें युक्तियुक्तकरण में उत्पन्न वेतन विसंगतियों और पद समाप्ति की आशंका के बारे में जानकारी दी। फेडरेशन का यह भी कहना है कि यदि यह प्रक्रिया 2008 के तय मानकों पर आधारित नहीं रही,तो इससे कई शिक्षकों का भविष्य प्रभावित हो सकता है। अनेक स्कूलों में पहले से ही शिक्षकों की भारी कमी है, ऐसे में यदि पद कम किए जाते हैं या स्थानांतरित किए जाते हैं तो शिक्षा व्यवस्था चरमरा सकती है।
मुख्यमंत्री ने शिक्षकों की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और भरोसा दिलाते हुए शीघ्र ही अधिकारियों से चर्चा कर इस विषय पर उपयुक्त उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिया। ज्ञापन सौंपते समय मोर्चा प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रूप से राजेश मिश्रा, कैलाश रामटेके,अलीम रिज़वी,मधु सूदन राव मोरला, विजय चापड़ी,वसीम खान व तेलम लक्षमैया एवं अन्य शिक्षक साथी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *