गुब्बारा रैली से दिया सुशासन तिहार का सन्देश,आसमान में छोड़े गुब्बारे

बलौदाबाजार.कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार एवं सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल के नेतृत्व में सुशासन तिहार को जन -जन तक पहुंचाने व्यापक स्तर पर प्रचार- प्रसार किया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को विकासखंड पलारी के ग्राम पंचायत बालौदी में स्व सहायता समूह की महिलाओं ने गुब्बारा रैली निकाल कर सुशासन तिहार के बारे में लोगों को जागरूक किया। महिलाओ ने हाथों में लिए गुब्बारे को आसमान में छोड़े । इस दौरान एसडीएम दीपक निकुंज,जनपद सीईओ पी. एल. ध्रुव,तहसीलदार चुम्मन ध्रुव भी मौजूद थे।

ग्राम पंचायत बालौदी के प्रयास स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा गुब्बारा रैली निकालने के पश्चात ग्राम पंचायत कार्यालय परिसर में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी को भी गुब्बारे से सजाया गया था। समूह की दीदियों ने उपस्थित महिलाओं को सुशासन तिहार आयोजन के बारे में बताते हुए कोई भी समस्या या मांग हो तो बेझिझक अपना आवेदन समाधान पेटी में 11 अप्रैल तक जरूर डालने और सुशासन तिहार में सहभागी बनने कहा गया। इसके साथ ही घर जाकर परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों को भी सुशासन तिहार के बारे में बताने कहा गया।इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही श्रीमती गायत्री कन्नौजे को गृह प्रवेश कराया गया। गायत्री ने अपने नवनिर्मित आवास का पूजा अर्चना कर एवं फीता काट कर सपरिवार गृह प्रवेश किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *