छुरिया:- देश की सरहदों की सुरक्षा में बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए भारत ने “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत दुश्मन देश पाकिस्तान को करारा जवाब दिया. जिसकी खुशी में आज जिला पंचायत राजनांदगांव अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव जी अपने गृह ग्राम भंडारपुर में पंचायत स्तरीय तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में शामिल हुई। पहलगाम में हुए कायरतापूर्ण आंतकी हमले में शहीद हुए परिवार को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए तिरंगा यात्रा की शुरुआत की गई। श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव ने कहा कि भारतीय सेना द्वारा आपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान में घुसकर आंतकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया है। ये नया भारत है।जो घर में घुसकर मारता है। मै भारतीय सेना के शौर्य को सलाम करतीं हूं। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने भी कहा कि आतंकवाद का समूल नाश करना, हमारी राष्ट्रीय प्रतिबद्धता है.। जो भी भारत के तरफ आंख उठाकर देखेगा उसे करार जवाब दिया जायेगा।इस दौरान देशभक्ति गीतों की गूंज, हाथों में लहराते तिरंगे और “भारत माता की जय” के नारों से गांव का माहौल देशभक्ति से सराबोर हो गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत सदस्य उत्तरा निषाद, सीमा चंन्द्रवंशी संरपच, मंगल साहु उपसंपच, बृजलाल यादव, संजू साहु,कुमदास साहू,मुनबाई चंद्रवंशी, यशोदीया साहु, सविता बाई साहु, आसाराम रजक,चेतन पटेल समेत ग्रामवासी उपस्थित थे।
भारतीय सेना के शौर्य एवं पराक्रम का प्रतीक, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का उत्सव है, **00तिरंगा यात्रा :-किरण रविन्द्र वैष्णव

