लखमा के करीबी कांग्रेस नेता राजकुमार तामो के घर पड़ा छापा
दंतेवाड़ा 17 अगस्त। छत्तीसगढ़ के कांग्रेस शासनकाल में हुए सबसे बड़े करीब 2100 करोड़ रूपए के कथित शराब घोटाले मामले में आज एसीबी व ईओडबल्यू की टीम ने प्रदेश में 5 जिलों के 15 अलग अलग ठिकानों पर आज छापा मारा है। इसी मामले में दंतेवाड़ा जिले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा के बेहद करीबी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव राजकुमार तामो के कुम्हाररास स्थित उनके पैतृक निवास में भी एसीबी की रेड पड़ी है। शनिवार सुबह करीब 9 बजे एसीबी की टीम श्री तामो के निवास पर अचानक पहुंची है। दंतेवाड़ा जिले से मात्र 6 किमी दूर कुम्हाररास के कुम्हारपारा में स्थित राजकुमार तामो के निवास पर एसीबी की टीम के पहुंचने से इलाके में हडकंप मच गया है। राजकुमार तामो के कुम्हाररास स्थित घर पर एसीबी के अधिकारी पहुंचे और अपना आईडेंटी दिखाते हुए सर्च वारंट दिखाया। जिसके बाद पुछताछ की कारवाई शुरू की गई। जिस वक्त एसीबी की टीम घर पर पहुंची श्री तामो व उनकी सरपंच पत्नि बुक्को तामो एवं उनका पुत्र घर पर ही मौजुद थे। अभी करीब 4 घंटे का वक्त बीत चुका है अभी भी एसीबी की टीम श्री तामो के घर के अंदर ही मौजुद है और शराब घोटाले से जुड़े मामलों को खंगाल रही है।
शराब घोटाले में ईओडबल्यू व एसीबी का बड़ा एक्शन

