रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू टॉप 3 से बाहर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू वर्सेस पंजाब किंग्स मैच के बाद आईपीएल 2025 की पॉइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव देखने को मिला। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू यानी आरसीबी घर पर लगातार तीसरा मैच हारने के बाद पॉइंट्स टेबल में टॉप 3 से बाहर हो गई है। आरसीबी ने घर के बाहर सभी मुकाबले जीते हैं, लेकिन घर पर तीनों मैच गंवाए हैं, जो चिंता का कारण है। उधर, पंजाब किंग्स इस सीजन पांच मैच जीतने वाली दूसरी टीम बनी है और अपना दबदबा कायम किए हुए है, जो फिर से टॉप 2 में पहुंच गई है।

आईपीएल के 18वें सीजन की पॉइंट्स टेबल में दिल्ली कैपिटल्स अभी भी 10 अंक और बेहतर नेट रन रेट के साथ पहले स्थान पर है, जबकि पंजाब किंग्स इतने ही अंकों के बाद दूसरे स्थान पर है, क्योंकि नेट रन रेट में डीसी आगे है। तीसरे नंबर पर गुजरात टाइटन्स है, जो इस मैच से पहले दूसरे स्थान पर थी। जीटी के खाते में 6 मैचों के बाद चार जीत दर्ज हैं। 8 अंक गुजरात के खाते में हैं। आरसीबी के खाते में भी 8 अंक हैं, लेकिन नेट रन रेट के कारण आरसीबी जीटी से भी पीछे है। लखनऊ सुपर जायंट्स ने भी 8 अंक हासिल किए हैं, जो पांचवें स्थान पर है।

वहीं, पॉइंट्स टेबल में छठे नंबर पर इस समय कोलकाता नाइट राइडर्स है, जिसने सात में से तीन मैच जीते हैं। मुंबई इंडियंस सातवें पायदान पर है। मुंबई ने भी सात मैचों में से तीन मैचों में जीत दर्ज की है, लेकिन नेट रन रेट केकेआर का बेहतर है। राजस्थान रॉयल्स इस समय आठवें नंबर पर है, जो सात मैचों में से सिर्फ 2 ही मैच जीत पाई है। यही हाल नौवें नंबर पर विराजमान सनराइजर्स हैदराबाद और आखिरी पायदान पर विराजमान चेन्नई सुपर किंग्स का है। इन तीनों टीमों के खाते में अभी 4-4 अंक हैं। नेट रन रेट राजस्थान का बेहतर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *