प्रेमी के लिए पति का कत्ल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बलिया में देवेंद्र कुमार हत्याकांड का खुलासा हो गया है. पुलिस के मुताबिक, इस हत्याकांड में देवेंद्र की पत्नी और उसका प्रेमी शामिल है. हत्या के पीछे की वजह अवैध संबंध बताई जा रही है. फिलहाल, दोनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. एनकाउंटर के बाद दो और आरोपी पकड़े गए हैं. आपको बता दें कि देवेंद्र कुमार पिछले दिनों अचानक गायब हो गए थे. उनकी 50 वर्षीय पत्नी माया देवी ने पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. पुलिस देवेंद्र की तलाश में जुटी हुई थी. इसी बीच 10 मई को थाना सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के गांव में एक लाश मिली. लाश के हाथ-पैर कटे हुए थे. जांच-पड़ताल के क्रम में अगले दिन कुएं से धड़ बरामद हुआ था. काफी मशक्कत के बाद मृतक की पहचान देवेंद्र कुमार के तौर पर हुई. इसके बाद पुलिस ने बारीकी से हर पहलू की पड़ताल की. जिसके बाद मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ.
दरअसल, देवेंद्र की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसकी पत्नी माया देवी ने ही की थी. क्योंकि, माया के संबंध प्रेमी अनिल यादव से स्थापित हो गए थे. अवैध संबंधों के चलते अनिल और माया ने दो अन्य आरोपियों के साथ मिलकर देवेंद्र को मौत के घाट उतार दिया था और शव के टुकड़े कर यहां-वहां फेंक दिए थे.
पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि देवेंद्र के सिर को घाघरा नदी में फेंक दिया था. पुलिस गोताखोरों की मदद से सिर की तलाश की जा रही है. बाकी बॉडी पार्ट्स बरामद कर लिए गए हैं.
एनकाउंटर के बाद पकड़ा गया एक आरोपी
उधर, माया देवी की बेटी ने अपनी मां, प्रेमी अनिल और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है. पुलिस ने माया और अनिल प्रेमी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था. बीते दिन पुलिस ने अनिल के दो साथियों को भी एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है. एक आरोपी के पैर में गोली लगी है. इस घटना ने इलाके के लोगों को झकझोर कर रख दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *