पूर्व सीएम भूपेश, विधायक देवेंद्र व आईपीएस छाबड़ा,पल्लव, सहायक उप निरीक्षक बहादुर, मिश्रा, अमित दुबे, विजय भाटिया,सहित कईं लोगों के यहां सीबीआई का छापा

भिलाई नगर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव और पुलिस महानिरीक्षक डॉ आनंद छाबड़ा, आईपीएस अभिषेक पल्लव, क्राइम के सहायक उप निरीक्षक पूर्ण बहादुर भिलाई नगर थाने के सहायक उप निरीक्षक शामित मिश्रा छावनी थाने के आरक्षक अमित दुबे, विजय भाटिया, मनीष बंछोर,आशीष वर्मा केपीएस स्कूल ग्रुप के प्रशांत त्रिपाठी, सौम्या चौरसिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ध्रुव, सहित कईं लोगों के घर पर बुधवार की सुबह सीबीआई ने छापामार कार्रवाई शुरू किया। सीबीआई की टीम के दबिश की खबर से शहर में सनसनी फैल गई। जैसे ही समर्थकों को इसकी जानकारी हुई वे पूर्व सीएम के भिलाई-3 निवास व विधायक देवेन्द्र यादव के सेक्टर 5 निवास पर पहुंचने लगे। विरोध प्रदर्शन के दौरान भूपेश बघेल के निवास के बाहर समर्थकों और पुलिस के बीच झड़प भी देखने को मिली। सीबीआई ने पुलिस अफसरों सहित दो सिपाहयों के घर पर रेड की है। यह पूरा मामला महादेव सट्टा एप के लेनदेन से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार सीबीआई की 10 से ज्यादा टीमें बुधवार तड़के रायपुर से निकली। एक टीम रायपुर स्थित भूपेश बघेल के घर पहुंची। इसके बाद बाकी टीमें भूपेश बघेल के भिलाई-3 के मानसरोवर कालोनी स्थित घर, विधायक देवेंद्र यादव के सेक्टर 5 स्थित निवास पहुंची। इसके साथ ही आईपीएस अभिषेक पल्लव के सेक्टर 9 स्थित बंगले में भी सीबीआई पहुंची। यहीं नहीं दुर्ग में एसपी रहते उनके समय में महादेव सट्टा चलाने वाले सिपाही नकुल और सहदेव के नेहरू नगर स्थित घर भी सीबीआई की एक एक टीमें पहुंचीं। सीबीआई की टीम ने अभिषेक पल्लव के दुर्ग एसपी रहने के दौरान एएसपी शहर के पद पर पदस्थ रहे सुरेश ध्रुव, केपीएस नेहरू नगर के संचालक प्रशांत त्रिपाठी, बर्खास्त आरक्षक जेल में बंद सहदेव यादव अर्जुन यादव, और पूर्व सीएम के ओएसडी रहे भिलाई-3 निवासी मनीष बंछोर के घर पर भी छापा मारा है ‌ इससे पहले 10 मार्च को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छत्तीसगढ़ में कथित शराब घोटाले से मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे एवं अन्य के परिसरों पर छापेमारी की थी।
आज सुबह पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर सीबीआई के दबिश की भनक लगते ही कांग्रेस के नेता और उनके समर्थकों की भीड़ निवास के बाहर जुटने लगी। सबसे पहले भिलाई – चरोदा नगर निगम के सभापति कृष्णा चंद्राकर पहुंचे। फिर पूर्व विधायक अरुण वोरा, भिलाई – चरोदा महापौर निर्मल कोसरे, ब्लाक अध्यक्ष मनोज मढ़रिया, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुजीत बघेल, भिलाई महापौर नीरज पाल, दुर्ग के पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर, पार्षद संतोष तिवारी, वेंकट रमना, मोहन साहू, भूपेंद्र कुमार, लावेश मदनकर, उमेश बघेल, संदीप सिंह, युवा कांग्रेस नेता असफाक अहमद संदीप निरंकारी अतुल चंद साहू आदि के पहुंचने पर सीबीआई कार्रवाई के विरोध में नारेबाजी की गई। इस दौरान पुलिस के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की झड़प भी हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *