करांची। बलूचिस्तान से एक होश उड़ा देने वाली खबर सामने आई है। बलूच लिबरेशन आर्मी ने पाकिस्तान पर सबसे बड़ा हमला कर दिया है। जिसके बाद कहा जा रहा है कि बलूचिस्तान अपनी आजादी के बेहद नजदीक पहुंच गया है। अब तो अमेरिका तक ने एक बड़ा ऐलान कर दिया है। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने दावा किया है कि उसने पाकिस्तान की एक ट्रेन जाफर एक्सप्रेस को हाईजैक कर लिया है। इस ट्रेन में पाकिस्तान के 450 लोगों को बंधक बना लिया गया है। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने चेतावनी दी है कि अगर पाकिस्तान की सेना ने जरा सी भी हरकत करने की कोशिश की तो सभी यात्रियों को मार दिया जाएगा। बलूचिस्तान के कच्छी जिले के माच टाउन के आब-ए-गम इलाके के पास ट्रेन को हाईजैक किया गया है। खबर के मुताबिक, करीब छह हथियारबंद लोगों ने ट्रेन पर गोलीबारी की, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई। जानकारी के अनुसार, बीएलए का मुकाबला करने के लिए पाक सेना एयर स्ट्राइक की तैयारी कर रही है और एयर एसेट तैनात किए गए हैं।
ट्रेन हाईजैक करते हुए बलूच आर्मी ने पाकिस्तान के 11 सैनिकों को मार दिया है। सबसे हैरान करने वाली बात तो ये है कि इस ट्रेन में पाकिस्तान की सेना, पाकिस्तान की पुलिस और पाकिस्तान के आतंकवाद निरोधक दल के अफसर व आईएसआई के अधिकारी भी बैठे हैं। बताया जा रहा है कि इस ट्रेन में बैठे पाकिस्तान के अधिकारियों की संख्या 182 से ज्यादा है। ये सभी अफसर छुट्टी मनाने के लिए पाकिस्तानके पंजाब प्रांत में जा रहे थे। बलूचों ने ट्रेन में बैठे इन पाकिस्तानी अधिकारियों को भी चेतावनी दी है कि जरा सी हरकत की तो सभी यात्रियों को मार दिया जाएगा। खबर सामने आ रही है कि बलूच आर्मी ने इस ट्रेन से महिलाओं और बच्चों को रिहा कर दिया है। बलूच लिबरेशन आर्मी की फिदायिन आर्मी और मजीद ब्रिगेड इस मिशन को लीड कर रही है।
पांच संगठनों ने मिलाया हाथ
गौर करने वाली बात ये है कि कुछ दिन पहले ही बलूच आर्मी ने ऐलान किया था कि वो पाकिस्तान पर अपने हमले के तरीकों को बदल देगा। कुछ दिन पहले ही बलूचिस्तान और सिंध प्रांत के पांच संगठनों ने पाकिस्तान और चीन के खिलाफ हाथ मिला लिया था। इनमें तीन संगठन बलूचिस्तान के हैं और दो संगठन सिंध प्रांत के हैं। मकसद साफ है बलूचिस्तान और सिंध प्रांत को पाकिस्तान से अलग करना और काम शुरू भी हो चुका है। कुछ दिन पहले पाकिस्तान की संसद में भी बयान दिया गया था कि बलूचिस्तान से पांच से सात प्रांत खुद को आजाद घोषित करने वाले हैं।

