उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी पंचतत्व में विलीन हो गईं। हरिद्वार के चंडी घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। सीएम योगी आदित्य नाथ के सबसे छोटे भाई महेंद्र सिंह बिष्ट ने दिवंगत मां सावित्री देवी को मुखाग्नि दी। शुक्रवार को सावित्री देवी का निधन हो गया था। इससे पहले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता के निधन पर अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई भाजपा नेता चंडी घाट स्थित श्मशान घाट पहुंचे। देवबंद विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री कुंवर बृजेश ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मां के जाने का दुख हर कोई समझ सकता है। मां का स्थान जीवन में सबसे महत्वपूर्ण होता है और उनके निधन से होने वाली पीड़ा शब्दों में बयां नहीं की जा सकती। उन्होंने इस दुख की घड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
पंचतत्व में विलीन हुईं योगी आदित्यनाथ की मां, सीएम के सबसे छोटे भाई ने दी मुखाग्नि

