दो अलग अलग प्रकरण में लगभग 17 लीटर अवैध शराब जब्त

गरियाबंद। गरियाबंद के वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा अवैध रूप से शराब,गांजा तस्करी व बिक्री पर लगाम लगाने एवं प्रभावि कार्यवाही हेतु समस्त थाना प्रभारियों को दिशा-निर्देश दिये थे। जिसके परिपालन में समस्त थाना प्रभारियों के द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में मुखबीर एवं पेट्रोलिंग सक्रिय किये हुए थे।जिन्हें 3 मई को मुखबीर के जरिए से थाना प्रभारी राजिम को सूचना प्राप्त हुआ की कॉलेज के पीछे पथर्रा रोड में एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब परिवहन कर रहा है। जिसकी सूचना नजदीक पर थाना राजिम से पुलिस टीम रवाना होकर मुखबिर द्वारा बताए गए घटना स्तर पर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ा गया जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम संतराम तारक निवासी देवरी का होना बताया। जिसके कब्जे से समक्ष गवाहन के 10.440 लीटर देशी मदिरा जिसकी कीमती 5,800 रुपए,परिवहन करते उपयोग में लिए गए मोटर साइकिल डीलक्स सीजी 04 ME 8481 को समक्ष गवाहन के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया।आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का पाए जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।इसी क्रम में पूनः मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम देवरी में एक महिला अपने घर में अवैध रूप से देशी शराब बिक्री कर अवैध रूप से धान लाभ अर्जित कर रहा है कि सूचना तस्दीक पर ग्राम देवरी रवाना हुआ था। घटना स्थल पर समक्ष गवाहन के ग्राम देवरी में संदेही महिला के घर में तलाशी लिया गया।तलाशी के दौरान कांति तारक महिला आरोपी के घर में 6.480 लीटर कीमती 3600 रुपए को जप्त तक कर कब्जा पुलिस लिया गया।आरोपी महिला कांति तारक का कृत्य अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का पाए जाने से अपराध पंजीबद्ध कर बनकर विवेचना में लिया गया दोनों मामले में कार्रवाई पूर्ण कर प्रकरण के आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *