तेज आंधी तूफान से आम का फसल हो गया चौपट

सरायपाली। 3 मई शाम को अंचल में हुए तेज आंधी तूफान से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। हवा के रफ्तार इतना ज्यादा तेज था कि कई पेड़ जड़ सहित उखड़ गए,जबकि ग्रामीण अंचलों में लगे आम के फल पूरी तरह से झड़ गए हैं, तेज आंधी तूफान के चलते दो पहिया वाहन चालकों के रफ्तार थम गए थे। कई घरों के एस्बेस्टस शीट भी उड़ गए। आंधी तूफान से शहर सहित ग्रामीण अंचल की कई लोगों को आर्थिक नुकसान हुआ है साथ ही तेज आंधी तूफान आम फसल को भी भारी नुकसान पहुंचाया है। जय स्तम्भ चौक के पास स्थित एक पेड़ जड़ सहित उखड जाने से उसकी चपेट में आने से एक मोटर साइकिल पीचक गया जबकि उसमें सवार व्यक्ति इस घटना में बाल-बाल बचा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *