● थाना पलारी पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को न्यायालयीन प्रक्रिया के तहत जिला जालौन उत्तर प्रदेश से लिया गया हिरासत में
● पीएसीएल चिटफंड कंपनी के विरुद्ध 128 निवेशकों से कुल ₹38,18,310 रकम ठगी का मामला है पंजीबध्द
बलौदाबाजार। चिटफंड कंपनी पल्स इंडिया कंपनी लिमिटेड (पीएसीएल कंपनी इंडिया लिमिटेड) के डायरेक्टर एवं एजेंटो द्वारा विभिन्न समयावधि में पैसे जमा करने पर अधिक ब्याज प्रदान करने का लालच देते हुए लोगों से पैसा जमा करवाया गया, जिसमें निर्धारित समय अवधि समाप्त होने के बाद भी निवेशकों का पैसा कंपनी द्वारा वापस नहीं किया गया। कि प्रकरण में प्रार्थी पंचराम साहू रिपोर्ट पर दिनांक 07.11.2016 को थाना पलारी में अपराध क्रमांक 471/2016 धारा 420,34 भादवि, 10 छत्तीसगढ़ के निक्षपेकों के हितों का संरक्षण अधिनियम 4,5,द प्राइस चिट्स एंड मनी सर्कुलेशन एक्ट का प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। इस दौरान पुलिस द्वारा जांच एवं विवेचना कार्यवाही करते हुए प्रकरण में संलिप्त एवं चिटफंड कंपनी के डायरेक्टर आदि सहित कुल 09 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, किंतु प्रकरण में शामिल अन्य आरोपी अभी भी फरार थे।
कि प्रकरण में पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता द्वारा अधिक पैसे देने का प्रलोभन देकर लोगों से धोखाधड़ी करने वाले पीएसीएल चिटफंड कंपनी के फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने हेतु थाना प्रभारी पलारी को निर्देशित किया गया। उक्त निर्देशों के परिपालन में थाना पलारी पुलिस द्वारा जांच एवं विवेचना कार्यवाही करते हुए फरार आरोपियों के संबंध में लगातार पता तलाश किया जा रहा था। इसी बीच पता चला कि प्रकरण में फरार दो आरोपी EOW सेक्टर कानपुर जिला जालौन के एक प्रकरण में जिला जेल उरई जिला जालौन उत्तर प्रदेश में निरूध्द है। कि सूचना पर थाना पलारी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए न्यायालयीन प्रक्रिया के तहत आरोपी गुरजंत सिंह एवं गुरनाम सिंह को हिरासत में लिया गया, जिनसे पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा पीएसीएल कंपनी के माध्यम से लोगों को अधिक पैसे देने का लालच देते हुए उनसे ठगी करना स्वीकार किया गया। कि प्रकरण में दोनों आरोपियों को आज दिनांक 24.04.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है। पीएसीएल चिटफंड कंपनी के विरुद्ध 128 निवेशकों से कुल ₹38,18,310 रकम ठगी का मामला पंजीबध्द किया गया है। प्रकरण में अब तक कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
आरोपियों के नाम
1. गुरनाम सिंह उम्र 59 वर्ष निवासी 5 जसरान थाना चम्कौर साहिब जिला रोपड़ पंजाब
2. गुरुजंत सिंह उम्र 80 साल निवासी मकान नंबर 2117 मोहाली 160062 एकलव्य अपार्टमेंट सेक्टर जिला मोहाली पंजाब

