उसूर में किया गया फ्री मेडिकल कैम्प एवं सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन

बीजापुर। जिले के उसूर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल एफ/ 196 बटा० द्वारा उसूर में कुमार मनीष (कमांडेंट-196 बटा०). दिनेश (द्वितीय कमान अधिकारी-196 बटा०) के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में सहायक कमांडेंट, सन्तोष कुमार पटेल एवं डा० शुभम नितिन पवार, चिकित्साधिकारी, 196 बटा0 के नेतृत्व में मेडिकल कैम्प एवं सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया।


इस कार्यकम के तहत उसूर, पेरमपल्ली, नडपल्ली, गलगम, पुजारीकांकेर, नम्बी, टेकमेटला, लिंगापुर, भूषापुर, आदि क्षेत्रों के अन्तर्गत आने वाले बच्चों, युवा, महिलायें एवं बूढ़े-बुजुर्गों आदि स्थानीय लोगों का शारीरिक जाँच एवं परीक्षण कराया गया। इस कैम्प के आयोजन के दौरान चिकित्साधिकारी महोदय, द्वारा उपस्थित आम लोगों को उनके आवश्यकता अनुसार दवाओं, लू सम्बन्धि उपाय एवं शारीरिक दक्षता बनाये रखने के लिए टानिक आदि का वितरण किया गया साथ ही समवाय अधिकारी महोदय द्वारा सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत आम लोगों के दैनिक जीवन में उपयोगी वस्तुओं का भी वितरण किया गया। सगवाय अधिकारी एवं चिकित्साधिकारी महोदय द्वारा स्वंय एवं अपने आस-पास के क्षेत्रों की साफ-सफाई, मच्छरों से होने वाली बीमारियों से बचाव एवं सरकार द्वारा चलायी जा रही स्वास्थ्य सम्बन्धि विभिन्न प्रकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दिया गया। आयोजन में उपस्थित आम लोंगों को अच्छे और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया तथा साथ ही इस क्षेत्र के नक्सल समस्या समाप्त करने में केन्द्रीय रिजर्व पुलिरा एवं पुलिस प्रशासन द्वारा हर सम्भव सहयोग करने की प्रतिबद्धता जताई। अन्त में समवाय अधिकारी महोदय एवं चिकित्साधिकारी महोदय ने मेडिकल कैम्प में उपस्थित सभी आम नागरिक एवं अन्य गणमान्य नागरिकों द्वारा आयोजन को सफल बनाने हेतु आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *