देवपुरी क्षेत्र में 16 वें नवकार जाप का आयोजन

रायपुर – नवकार जाप ग्रुप द्वारा प्रत्येक माह के द्वितीय रविवार को सकल जैन समाज की सभी परम्पराओं के साथ सभी ग्रंथों व पथों में एक रुपेण मान्य शाश्वत मंत्र “नवकार महामंत्र” के जाप का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में दिनांक 13 अप्रैल 2025, रविवार को 16 वें नवकार जाप का आयोजन रायपुर देवपुरी स्थित श्री जैकी संचेती के निवास अर्हृम टावर में देवपुरी-कमल विहार-एंबियंस जैन श्री संघ के संयुक्त तत्वावधान में नवकार जाप ग्रुप द्वारा किया गया। जिसमें सकल जैन समाज के श्रावक-श्राविकाओं की सहभागिता रही। नवकार जाप के पश्चात नवकार ग्रुप द्वारा स्थानीय जैन श्री संघ के अभय दुग्गड, जैकी संचेती, डॉ. अर्पण चतुर्मुथा व संघ के अन्य सदस्यों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। नवकार जाप में विशेष रूप से आशीष जैन, राजेन्द्र पारख, वीरेंद्र डागा, निकुंज साचला उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *