वन मंडल रायपुर उड़नदस्ता टीम की बड़ी कार्रवाई,आरा मिल सील

लकड़ी के अवैध करोबारियों में दहशत ,रायपुर उड़नदस्ता प्रभारी दीपक तिवारी ने कहा निरंतर जारी रहेगी कार्यवाही ,किसी को नहीं बख्सा जायेगा
अभनपुर। मुखबिर की सूचना के आधार पर वन मंडलाधिकारी रायपुर लोकनाथ पटेल एवं संयुक्त डीएफओ विश्वनाथ मुखर्जी के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की गई। अभनपुर में रमेश चंद्र शुक्ला के आरमील में में प्रतिबंधित लकड़ी अर्जुन पाई गई, जिसे जप्त कर लिया गया और मिल को सील कर दिया गया।-
इस छापे मार कार्यवाही में प्रमुख रूप से उड़न दस्ता प्रभारी श्री दीपक तिवारी, उप वन क्षेत्रपाल और अभनपुर वन क्षेत्रपाल श्रीमती इसेबल खेश, बीएफओ श्री वसीम, बीएफओ , दुष्यंत, बीएफओ , अमृतपाल सिंह बीएफओ,कुर्रे ,बीएफओ बंजारे ,बीएफओ रात्रे और विशेष सहयोगी , रिंकू और यशपाल विशेष रूप से उपस्थित रहे

वन मंडलाधिकारी रायपुर , लोकनाथ पटेल और संयुक्त डीएफओ , विश्वनाथ मुखर्जी के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई से वन संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और अवैध गतिविधियों पर रोक लगेगी।
आपको बता दे की दीपक तिवारी की इस तरह की लगातार कार्रवाई से अवैध लकड़ी माफियाओं में तथा अवैध आरा मिल का कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *