भिलाई में आपसी रंजिश बनी खूनी वारदात: टंगिए से हमला कर युवक की हत्या

भिलाई आपसी रंजिश एक बार फिर खूनी रूप ले गई‌ खुर्सीपार थाना क्षेत्र में ( 30 साल ) विक्रम सोना की टंगिए (धारदार हथियार) से वार कर हत्या कर दी गई पुलिस के मुताबिक बीती रात मृतक और आरोपी के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हुई थी, जो सुबह होते होते जानलेवा झगड़े में बदल गई सुबह फिर भड़का विवाद परिजनों और स्थानीय लोगों के मुताबिक सुबह आरोपी दोबारा विक्रम सोना के घर के पास पहुंचा और पुराने विवाद को लेकर झगड़ा शुरू कर दिया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने टंगिए से हमला कर दिया। हमले में विक्रम गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गया अस्पताल में तोड़ा दम घायल अवस्था में परिजन उसे तुरंत सुपेला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। इलाके में घटना के बाद तनाव का माहौल है पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है आरोपी की तलाश जारी खुर्सीपार थाने पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *