भारत का नंबर वन दुश्मन भी खल्लास?

इस्लामाबाद। क्या भारत का नंबर वन दुश्मन खल्लास हो गया है? जी हां, आतंकी हाफिज सईद को लेकर बड़ा दावा किया जा रहा है. लश्कर-ए-तैयबा चीफ हाफिज सईद के मारे जाने का दावा है. पाकिस्तान में गुपचुप चर्चा है कि आतंकी हाफिज सईद का भी गेमओवर हो गया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स और पाकिस्तानी हैंडल पर हाफिज सईद पर हमले का दावा किया जा रहा है. एक्स पर तो हाफिज सईद ट्रेंड कर रहा है. कई अकाउंट से दावा किया गया कि पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में झेलम इलाके में जमात-उद-दावा मुखिया और मुंबई हमले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद मारा गया है. हालांकि, इसकी कोई पुष्टि नहीं हो पाई है.

एक्स पर लगातार हाफिज सईद ट्रेंड में बना हुआ है. उसकी हत्या के पोस्ट से सोशल मीडिया बजबजा उठा है. अलग-अलग पोस्ट में दावे किए जा रहे हैं कि पंजाब के झेलम में जब हाफिज सईद जा रहा था, तब अज्ञात बंदूकधारियों ने उस पर हमला किया. इस हमले में उसके करीबी आतंकी अबु कताल सिंधि स्पॉट पर ही मारा गया. इसमें ड्राइवर की भी मौत हो गई. जबकि कई पाकिस्तानी ट्विटर हैंडल का दावा है कि इसी गाड़ी में हाफिज सईद भी था. वह बुरी तरह घायल हो गया और उसे रावलपिंडी ले जाया गया, जहां उसकी मौत की खबर है. हालांकि, इसे लेकर कोई कन्फर्मेशन नहीं है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *