पखांजूर में 2 घंटे की मुठभेड़ के बाद नक्सली कैंप ध्वस्त, हथियार बरामद

छत्तीसगढ़ के पखांजूर में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की। गढ़चिरौली की सी-60 और CRPF की संयुक्त टीम ने नक्सली कैंप पर धावा बोला। करीब 2 घंटे तक चली तीखी मुठभेड़ के बाद नक्सली जंगल का सहारा लेकर भाग निकले।
पखांजूर। छत्तीसगढ़ के पखांजूर में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की। गढ़चिरौली की सी-60 और CRPF की संयुक्त टीम ने नक्सली कैंप पर धावा बोला। करीब 2 घंटे तक चली तीखी मुठभेड़ के बाद नक्सली जंगल का सहारा लेकर भाग निकले। जवानों ने कैंप को पूरी तरह नष्ट कर दिया और वहां से एक इंसास राइफल, जिंदा कारतूस, डेटोनेटर, रेडियो, वॉकी-टॉकी सहित कई अन्य सामग्रियां बरामद कीं।
36 लाख के इनामी 5 नक्सली गिरफ्तार
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के भामरागढ़ थाना क्षेत्र में सी-60 और CRPF की संयुक्त कार्रवाई में 36 लाख के इनामी 5 नक्सलियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया। इनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं। नक्सलियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद जब्त किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *