जस्टिन ट्रूडो के हटते ही बदला कनाडा का माहौल!

कनाडा के प्रधानमंत्री राम नवमी के मौके पर टोरंटो के BAPS श्री स्वामीनारायण म मंदिर पहुंचे। मार्क कार्नी के प्रधानमंत्री बनने के बाद कनाडा के माहौल में बदलाव साफ दिखाई देता है। मार्क कार्नी की कैबिनेट में दो भारतीय मूल की महिलाओं को भी जगह दी गई है। वहीं कनाडा में हिंदू विरोधी माहौल के बाद अब प्रधानमंत्री का रामनवमी पर हिंदू मंदिर में जाना बड़ा मायने रखता है। राम नवमी का दिन हिंदुओं के लिए काफी मायने रखता है। यह नवरात्रि का आखिरी दिन तो होता ही है साथ में श्रीराम का जन्मदिवस भी होता है।

मार्क कार्नी ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर लिखा, कल रामनवमी उत्सव के मौके पर मैं स्वामीनारायण मंदिर टोरंटो में हिंदू समुदाय के लोगों के साथ शामिल हुआ। अपनी संस्कृति और परंपरा को हमारे साथ साझा करने के लिए आपका बहुत-बहुत आभार। रामनवमी की शुभकामनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *