भिलाई कुम्हारी क्षेत्र में वार्ड – 4, महामाया पारा दुर्गा मंच के पास रविवार की सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है घरेलू विवाद और चरित्र पर शंका के चलते एक पति ने अपनी ( 22 साल ) पत्नी पर हंसिया से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाई गई महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया कुम्हारी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है छावनी सीएसपी प्रशांत सिंह पैकरा ने बताया कि मृतका का नाम दुर्गा यादव (22 साल ) और आरोपी का नाम घनश्याम यादव ( 25 साल ) है दोनों का विवाह चार वर्ष पूर्व हुआ था और उनका छह माह का एक बच्चा भी है बताया जा रहा है कि आरोपी घनश्याम आदतन शराबी है। वह अक्सर शराब के नशे में अपनी पत्नी पर पराए मर्द से संबंध रखने का आरोप लगाकर मारपीट किया करता था रविवार सुबह लगभग 9:30 बजे इसी बात को लेकर दोनों में फिर से विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आक्रोशित घनश्याम ने घर में रखे सब्जी काटने वाले हंसिया से दुर्गा के माथा गले और पीठ पर कईं प्रहार कर दिए। शरीर के कईं हिस्सों पर गंभीर चोट लगने से महिला लहूलुहान होकर गिर पड़ी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कुम्हारी थाने पुलिस ने गंभीर रूप से घायल दुर्गा यादव को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों के प्रयास के बावजूद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई कुम्हारी थाना पुलिस ने आरोपी घनश्याम यादव को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है 6 महीने के मासूम बच्चे के सिर से मां का साया उठ जाने से कुम्हारी बस्ती इलाके में शोक का माहौल है
शराब के नशे और चरित्र शंका में पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

