डोंगरगढ़ में मोटर साइकिल चोर गिरोह सक्रिय.
डोंगरगढ़- बुधवारी पारा में घर के सामने से मोटर साइकिल चोरी का मामला आने के बाद रेलवे स्टेशन के स्केलटर सीढ़ी के सामने से अज्ञात चोर के द्वारा पीएचडी कर रहे छात्र की मोटर साइकिल चोरी कर लेने का मामला प्रकाश में आया है. जिसकी शिकायत प्रार्थी नीतीश साहू पिता परदेशी साहू निवासी बुधवारी पारा डोंगरगढ़ ने पुलिस थाना डोंगरगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई है. प्रार्थी ने अपनी रिपोर्ट में लिखाया कि वह पीएचडी की पढाई कर रहा है और 23 मई दिन शुक्रवार को लगभग दिन के 11.50 बजे अपनी मोटर सायकल हीरो आई स्मार्ट क्रमांक CG-04-LN-9063 लाल काला रंग से राजनांदगांव जाने के लिए घर से निकला था और मोटर सायकल को डोंगरगढ रेल्वे स्टेशन स्केलेटर सीढी के सामने में खडी कर हैण्डल लॉक कर ट्रेन से राजनांदगांव चला गया था और लगभग शाम 06.30 बजे वापस आकर देखा तो मेरा मोटर सायकल जहां पर खडा किया था वहां पर नही था जिसका आस पास पता तलाश किया पर कही कोई पता नही चला है। इस घटना के विषय में अपने दोस्त वैभव व सुब्रत को बताया हुं । पुलिस द्वारा इस मामले में अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लेकर अज्ञात चोर की पतासाजी की जा रही है.

