राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत वॉक-इन-इंटरव्यू 27 जून से 02 जुलाई तक

उत्तर बस्तर कांकेर,.राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन जिला स्वास्थ्य समिति कांकेर अंतर्गत विभिन्न रिक्त पदों पर संविदा भर्ती के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन 27 जून से 02 जुलाई तक किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी देते हुए बताया कि कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर, नर्सिंग ऑफिसर यू.एच.डब्ल्यू.सी., एम.पी.डब्ल्यू. (मेल)- यू.एच.डब्ल्यू.सी., जुनियर सेक्रेट्रेरियल असिस्टेंट-एल.डी.सी. यू.एच.डब्ल्यू.सी., चतुर्थ श्रेणी यू.एच.डब्ल्यू.सी., फिजियोथेरिपिस्ट एन.यू. एच.एम., लैब असिस्टेंट एन.आई.डी.डी.सी.पी. एवं एन.टी.ई.पी. आया बाई एस.एन.सी.यू., क्लीनर एस.एन.सी.यू. फिडिंग डिमान्सट्रेटर एन.आर.सी., लैबोरेटरी टेक्नीशियन आर.बी.एस.के. एवं डेंटल सर्जन एन.ओ.एच.पी. के रिक्त पदों पर संविदा भर्ती हेतु वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन 27 जून से 02 जुलाई तक किया जाएगा। इच्छुक एवं पात्र अभ्यार्थी उक्त संविदा भर्ती के संबंध में विस्तृत जानकारी जिले के वेबसाईट  www.kanker.gov.in www.kanker.gov.in
 का अवलोकन कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *