नई दिल्ली.राजस्थान रॉयल्स के स्टैंड इन कैप्टन रियान पराग ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मिली हार के कारणों के बारे में बताया। राजस्थान रॉयल्स को अपने होम ग्राउंड पर लगातार दूसरे मैच में हार मिली है। इस हार से राजस्थान रॉयल्स के प्लेऑफ्स में पहुंचने के चांस भी कम हो गए हैं। रियान पराग ने माना कि उनको मैच जल्दी खत्म कर देना चाहिए था। इसके अलावा उन्होंने संदीप शर्मा का भी जिक्र किया, जिन्होंने आखिरी ओवर में 27 रन लुटाए। हालांकि, उन्होंने हार की जिम्मेदारी भी ली है, क्योंकि वे खुद 18वें ओवर की आखिरी गेंद तक क्रीज पर थे। कप्तान रियान पराग ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में कहा, “भावनाओं को व्यक्त करना थोड़ा मुश्किल लग रहा है, हमें नहीं पता कि हमने क्या गलत किया। हम 18-19वें ओवर तक खेल में थे। मुझे शायद इसे 19वें ओवर में ही खत्म कर देना चाहिए था, मैं खुद को दोषी मानता हूं। हमें बस 40 ओवर तक एक साथ मिलकर एक गेम खेलना है, तभी हम जीत सकते हैं।” कप्तान ने आखिरी ओवर का भी जिक्र किया, जिसमें संदीप शर्मा ने कुल 27 रन लुटाए, जिससे एलएसजी को मोमेंटम मिल गया था।
राजस्थान रॉयल्स को क्यों मिली शर्मनाक हार?

