लाहौर: भारत से तनाव के बीच पाकिस्तान के लाहौर में भीषण धमाके की रिपोर्ट है। जियो टीवी के एक चश्मदीद के हवाले से इसकी जानकारी दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान के पूर्वी शहर लाहौर में गुरुवार सुबह एक विस्फोट की आवाज सुनी गई है। एक दिन पहले ही भारत ने पाकिस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के तहत 9 आतंकी ठिकानों पर हमले किए थे, जिनमें दर्जनों आतंकियों के मारे जाने की रिपोर्ट है। जिससे दोनों देशों के बीच एक पूर्ण युद्ध का खतरा मंडरा रहा है। ARY न्यूज के मुताबिक कम से कम तीन धमाकों की आवाज सुनी गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि धमाके की आवाज काफी तेज है और कम से कम तीन किलोमीटर दूर तक आवाज सुनी गई है। ये धमाका गुलमर्ग का इलाका है और सेना के आवासीय परिसर यहां से करीब हैं।
भारत से तनाव के बीच पाकिस्तान के लाहौर में एक के बाद एक तीन धमाके

