पाकिस्तान में इंडियन मिसाइल स्ट्राइक के बाद चीन के सुर बदले

नई दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर के बाद चीन ने कहा कि भारत और पाकिस्तान को क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए तनाव को कम से कम करने पर ध्यान देना होगा. अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ काम करने से तनाव को कम करने में निर्णायक भूमिका निभाई जा सकती है.

पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर भारत की एयरस्ट्राइक से पड़ोसी मुल्क में त्राहिमाम मचा हुआ है. पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में बढ़े तनाव के बीच चीन लगातार पाकिस्तान को समर्थन दे रहा था. लेकिन भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद चीन के सुर बदले-बदले नजर आ रहे हैं.

ऑपरेशन सिंदूर के बाद चीन ने कहा कि भारत और पाकिस्तान को क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए तनाव को कम से कम करने पर ध्यान देना होगा. अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ काम करने से तनाव को कम करने में निर्णायक भूमिका निभाई जा सकती है.

चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि हम मौजूदा स्थिति को लेकर चिंतित हैं. भारत और पाकिस्तान हमेशा एक-दूसरे के पड़ोसी रहेंगे. ये दोनों चीन के भी पड़ोसी हैं. चीन हर प्रारूप में आतंकवाद का विरोध करते हैं. लेकिन हम दोनों पक्षों को क्षेत्र में स्थिरता के लिए शांति बनाए रखने और किसी भी तरह के उकसावे की कार्रवाई से दूर रहने का आग्रह करते हैं. हालांकि, चीन ने यह भी कहा कि हम भारत की सैन्य कार्रवाई पर खेद जताते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *