रायपुर,: फेनेस्टा, भारत के सबसे बड़े एवं सबसे भरोसेमंद विंडो और डोर ब्रांड, ने छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक नए शोरूम का उद्घाटन कर अपने पदचिन्हों का विस्तार किया है। यह शोरूम, मेसर्स बाथ क्रिएशंस, कैपिटल स्क्वायर कॉम्प्लेक्स, धमतरी रोड, लालपुर, रायपुर में स्थित है, जिसका उद्देश्य अपने ग्राहकों, आर्किटेक्ट्स और बिल्डरों को एल्युमीनियम विंडो और डोर, uPVC विंडो और डोर, और सॉलिड पैनल डोर की रेंज उपलब्ध कराना है।
यह कदम ऐसे मौके पर उठाया गया है जब शहरीकरण और अवसंरचना विकास तेज होने के कारण टियर 2 और टियर 3 शहरों में फेनेस्टा के उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों की मांग बढ़ रही है। नया शोरूम ग्राहकों को कई प्रकार के सस्टेनेबल, ऊर्जा-कुशल और एस्थेटिक उत्पादों का लाभ उठाने का अवसर प्रदान करता है।
लॉन्च के अवसर पर फेनेस्टा के बिजनेस हेड श्री साकेत जैन ने कहा, “हाई-परफॉरमेंस वाले डोर और विंडो को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ने के साथ-साथ इसका भारतीय बाजार विकसित हो रहा है। आज ग्राहक ऐसे उत्पाद चाहते हैं जिनसे न केवल भवनों की सुंदरता बढ़े, बल्कि एनर्जी-एफिसियेंट होने के साथ इन्सुलेशन, पूरा कम्फर्ट भी मिले। रायपुर में इस शोरूम के उद्घाटन के साथ, हम आशा करते हैं कि फेनेस्टा की डिज़ाइन और टेक्नोलॉजी ज्यादा से ज्यादा होमओनरों और व्यवसायों तक पहुंचेगी। हम अपने ग्राहकों को न केवल उत्पाद उपलब्ध कराने बल्कि एक्सपर्ट कंसल्टेशन से लेकर इंस्टॉलेशन और आफ्टर सेल्स सर्विस तक संपूर्ण समाधान प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
फेनेस्टा ने अपने मौजूदा और संभावित, दोनों ग्राहकों के लिए एक इंटरैक्टिव और इन्फॉर्म्ड खरीद अनुभव प्रदान करने की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए रायपुर में नए शोरूम का शुभारम्भ कर अपने पदचिह्न का विस्तार किया है। फेनेस्टा विविध रेंज के एल्युमीनियम विंडो और डोर, uPVC विंडो और डोर और सॉलिड पैनल डोर पर हैंड्स-ऑन अनुभव प्रदान करके नवाचार एवं सुलभता के बीच की खाई को पाटने का लक्ष्य रखता है।
फेनेस्टा भारत की एकमात्र कंपनी है जो पूरी सप्लाई चेन को नियंत्रित करती है, जिसमें प्रोफाइल बनाने में उपयोग होने वाली uPVC के निर्माण से लेकर एंड-प्रोडक्ट की इंस्टालेशन और आफ्टर सेल्स सर्विस शामिल है। भारत के विविध और प्रखर जलवायु में बेहतरीन प्रदर्शन सुनिश्चित करने हेतु फेनेस्टा के उत्पादों को हर कदम पर कड़े परीक्षणों और गुणवत्ता जांच से गुजरना पड़ता है। इन विंडो और डोर को अलग-अलग मौसमों का सामना करने के लिए डिज़ाइन किया गया है और नॉइज़, नमी और धूल के खिलाफ अपनी प्रतिरोधी गुणों के कारण बिल्डरों, आर्किटेक्ट्स और इंटीरियर डिज़ाइनरों द्वारा इसका अत्यधिक उपयोग किया जाता है।
भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में 350 से अधिक शोरूम के बढ़ते नेटवर्क के साथ, फेनेस्टा उत्पाद नवाचार और सेवा उत्कृष्टता में उद्योग के मानकों पर खरा उतरता है। रायपुर शोरूम के लॉन्च के साथ फेनेस्टा अब 900 से अधिक स्थानों पर अपनी सेवाएँ उपलब्ध करा रहा है और इस शोरूम का जुड़ना इसकी रणनितित्क राष्ट्रीय विस्तार योजना का एक हिस्सा है, जो यह सुनिश्चित करता है कि उभरते बाजारों में ग्राहकों को अपनी बदलती जरूरतों के अनुरूप फेनेस्टा की ओर से विश्व स्तरीय उत्पाद उपलब्ध हों।

