प्रधानमंत्री ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत ग्राम बड़े तुमनार में जन-जागरूकता एवं संतृप्ति शिविर का हुआ संपन्न

दंतेवाड़ा। प्रधानमंत्री ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत 15 जून से 30 जून 2025 तक जिले के ग्राम पंचायत स्तर पर चलाए जा रहे जन-जागरूकता एवं संतृप्ति शिविरों की श्रृंखला में आज द 30 जून को विकासखंड गीदम के ग्राम पंचायत बड़े तुमनार में शिविर संपन्न हुआ।

इस विशेष शिविर का उद्देश्य ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों के पात्र हितग्राहियों को विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना था। शिविर के माध्यम से आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, वृद्धा एवं दिव्यांग पेंशन योजना तथा जनधन खाता बीमा योजना जैसे सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक श्री चैतराम अटामी,जनपद सदस्य श्रीमती सुभद्रा क्षत्रिय, ग्राम पंचायत बड़े तुमनार एवं आसपास की पंचायतों के सरपंचगण, जनपद सदस्यगण, जनपद पंचायत गीदम के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री बलराम ध्रुव, मंडल संयोजक श्री रविन्द्र टिकम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। शिविर में ग्रामीणों की भारी उपस्थिति देखी गई। सैकड़ों की संख्या में हितग्राहियों ने विभिन्न योजनाओं के लिए आवेदन किया तथा मौके पर ही कई लाभ भी प्रदान किए गए।

 

विधायक श्री चैतराम अटामी ने कहा कि “हमारे आदिवासी अंचलों में जब तक अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं पहुँचता, तब तक विकास अधूरा है। धरती आबा उत्कर्ष योजना और प्रधानमंत्री ग्राम उत्कर्ष अभियान के माध्यम से हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि हर पात्र हितग्राही को उसका अधिकार मिले। चाहे वह आयुष्मान कार्ड हो या पीएम किसान योजना, अब हर जरूरतमंद को लाभ मिलना चाहिए। इस शिविर में वृक्षारोपण अभियान के तहत जन प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा पौधारोपण भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *