नवनिर्मित बालाजी मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह मे सपरिवार पहुंचे जी वैकंट

भोपाल पटनम @बीजापुर के कद्दावर भाजपा नेता एंव बस्तर प्रभारी जी वैंकट शनिवार को भोपाल पटनम पहुंच कर भोपाल पटनम के पटेलपारा मे नव निर्मित वैंकटेश्वर स्वामी बालाजी मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह मे सपरिवार शामिल हुए और बालाजी भगवान का आशिर्वाद लिया यही नहीं बल्कि जी वैंकट ने बीजापुर जिले व प्रदेश की सुख शांति के लिए भी प्रार्थना कर आशिर्वाद लिया इस मौके पर उनके साथ उनके समर्थक और परिवार के अन्य परिजन भी साथ रहे
यहां उल्लेखनीय है कि वैंकटेश्वर स्वामी बालाजी मंदिर जिले का पहला और बस्तर संभाग का दूसरा मंदिर है इस के निर्माण मे भोपाल पटनम के लोगों का बहुत बडा योगदान रहा है इस तरह यह आस्था का एक केंद्र बन गया है भक्त जनो का माना है कि इस मंदिर के निर्माण से क्षेत्र मे खुशहाली के साथ शांति आयेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *