दिल्ली चुनाव में भाजपा की जीत के बाद रायपुर में जश्न, नेताओं ने गीत गाकर जाहिर की खुशी

रायपुर। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत का उल्लास छत्तीसगढ़ तक पहुंच गया। राजधानी रायपुर में भाजपा कार्यालय में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए जश्न मनाया।
पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंत्री रामविचार नेताम, अशोक बजाज, अमित चिमनानी, संदीप शर्मा सहित कई अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे। इस दौरान नेताओं ने एक स्वर में गीत गाकर अपनी खुशी व्यक्त की। उन्होंने ‘झूठ बोले कौवा काटे, काले कौवे से डरियो, केजरीवाल जेल चले जाएंगे तुम देखते रहियो…’ गाते हुए अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।
भाजपा नेताओं ने कहा कि यह जीत पार्टी की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनता के विश्वास का परिणाम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को इस सफलता के लिए बधाई दी और कहा कि यह विजय भाजपा की जनहितैषी नीतियों की जीत है।
इस मौके पर भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने जमकर उत्सव मनाया और मिठाइयां बांटी। नेताओं ने कहा कि दिल्ली चुनाव के नतीजे देश की राजनीति में एक नया संदेश देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *