थाना अकलतरा क्षेत्र में सट्टा-जुआ खेलते 06 आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा : जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला (IPS) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप व DSP प्रदीप कुमार सोरी के मार्गदर्शन में जिले में अवैध गतिविधियों पर लगातार अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में, थाना अकलतरा क्षेत्रांतर्गत सट्टा-जुआ की सूचना पर थाना अकलतरा पुलिस व सायबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा दबिश दी गई, जिसमें मौके पर 6 आरोपियों को जुआ खेलते रंगे हाथों पकड़ा गया।

वही जुआड़ियों से नगद राशि: ₹33,270/-, मोबाइल फोन: 06 नग, मोटरसाइकिल: 01 नग, 52 पत्ती ताश व बोरी फट्टी जप्त की गई है।

मौके पर 6 आरोपियों को जुआ खेलते गिरफ्तार किया गया के नाम इस प्रकार है संजीव कुमार साहू (40 वर्ष) निवासी कोसा, थाना मुलमुला, बालचंद साहू (59 वर्ष) निवासी कोसा, थाना मुलमुला, रविचंद्र निराला (48 वर्ष) निवासी मुरलीडीह, थाना मुलमुला, टीकम टंडन (44 वर्ष) निवासी खिसोरा, थाना अकलतरा, अजय रात्रे (30 वर्ष) निवासी मुरलीडीह, थाना मुलमुला, मकबूल खान (35 वर्ष) निवासी अकलतरा

उक्त आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के अंतर्गत कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *