👉स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने किया सम्मान
जसीम कूरैशी
छुरिया : छुरिया छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तरीय डडसेना सिन्हा कलार समाज के द्वारा खंड महासभा व नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान समारोह का आयोजन अभनपुर में रखा गया था ,इस आयोजन के मुख्यातिथि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल व प्रांताध्यक्ष युवराज सिन्हा के अध्यक्षता में प्रथम दिवस की बैठक का शुभारंभ कलार समाज के अधिष्ठात्री देवी माता बहादुर कलारीन व भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की छाया चित्र पर माल्यार्पण,पुष्प अर्पित कर किया गया । इस कार्यक्रम में मंचस्थ अतिथियों का स्वागत सामाजिक पदाधिकारियों ने की साथ साथ ही छुरिया जनपद पंचायत के अध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा व डोंगरगढ़ जनपद अध्यक्ष श्रीमती लता सिन्हा एवम राजनांदगांव के नगर पालिक निगम के पार्षद रवि सिन्हा का मंत्री महोदय व प्रांताध्यक्ष युवराज सिन्हा के हाथों सम्मानित किया । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री जायसवाल ने निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को जनसेवा के साथ समाज सेवा पर भी काम करने की बात कही कार्यक्रम को प्रांताध्यक्ष युवराज सिन्हा ने भी संबोधित किया । इस अवसर सिन्हा समाज के छत्तीसगढ़ अंचल के सभी जिले के पदाधिकारी व सामाजिक बंधु बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

