सांसद खेल महोत्सव : तिल्दा विकासखंड के जोन कनकी में प्रतियोगिताओं का शुभारंभ

फुगड़ी, कबड्डी, रस्साकशी, गेड़ी दौड़, शतरंज एवं रस्सी कूद में दिखा उत्साह

सांसद खेल महोत्सव खपरीकला जोन में खिलाड़ियों ने दिखाया उत्साह

तिल्दा . शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला खपरीकला तिल्दा में आयोजित किया गया जिसमें विभिन्न ग्राम पंचायत के खिलाड़ी उपस्थित रहे जिसमें खपरीकला,ओढ़गन, मोहदी, बैरझिटी, मोहगांव ,मोहगांव सद्भभावा चापा का मानपुर तोहड़ा, भिलौनी, पहरी, श्ररीडीह, सिंनोधा, बिलाडी, कोटा, छपोरा, देवरी, कोहका तुलसी मानपुर के खिलाड़ी सम्मिलित हुए इसमें 9 से 19 वर्ष एवं 19 वर्ष से अधिक के खिलाड़ी शामिल हुए जिसे निम्न खेल कबड्डी रस्साकसी कबड्डी , फुगड़ी, गेड़ी, रस्सीकुद, भारोतलन शतरंज इत्यादि खेल का आयोजन किया गया इसमें महिला पुरुष युवा प्रतिभा की सम्मिलित हुए जिसमें कुल 350 खिलाड़ी सम्मिलित हुएभाजपा जिला नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला वर्मा ने कहा कि खेल जीवन को शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से सुधारते हैं। यह स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं, तनाव कम करते हैं, आत्मविश्वास बढ़ाते हैं और टीम वर्क व अनुशासन जैसे महत्वपूर्ण जीवन कौशल सिखाते हैं। खेलों को जीवन का हिस्सा बनाकर, व्यक्ति खुद को स्वस्थ और सक्रिय रख सकता है और समाज में भी बेहतर प्रदर्शन कर सकता है। कार्यक्रम के उद्घाटन में रायपुर जिला सांसद प्रतिनिधि अनिल अग्रवाल नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रकला कुमार वर्मा एवं ग्रामीण उपस्थित जन रहे रामेश्वर साहू नरसिंह वर्मा मनोज निषाद, डागेश साहू सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *